Arvind Kejriwal Arrest: शराब घोटाला मामले में सीबीआई ने कर दिया चौंकाने वाला खुलासा
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 26 Jun 2024 07:39 PM (IST)
ABP News: दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले में कल रात सीबीआई ने तिहा़ड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया । आज कोर्ट में पेशी हुई और सीबीआई ने पांच दिन की रिमांड मांग ली । अभी कोर्ट का फैसला आना बाकी है क्योंकि सुनवाई चल रही है । इस बीच हैरान करने वाला दावा सीबीआई की तरफ से कोर्ट में किया गया जिसमें कहा गया कि केजरीवाल ने बताया है कि शराब घोटाले के फैसले मनीष सिसोदिया लिया करते थे । हालांकि सीबीआई के इस दावे का केजरीवाल के वकीलों ने खंडन किया है...आम आदमी पार्टी ने भी आरोप लगाया है कि सीबीआई गलत दावे कर रही है.