2 दिन और 6 घंटे की कतार...नामांकन के लिए Kejriwal करते रहे इंतजार ! | Master Stroke
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 10:21 PM (IST)

राजनीतिक ड्रामा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नामांकन के दौरान हुआ. शायद ही देश का कोई ऐसा मुख्यमंत्री होगा, जिसे चुनाव लड़ने के लिए नामांकन भरने में 2 दिन और साढ़े 6 घंटे का समय लगा हो. लेकिन आज केजरीवाल करीब साढ़े 6 घंटे के बाद अपना नामांकन भर पाए. क्योंकि उनसे पहले 44 और लोग लाइन में लगे थे. अब सवाल है कि आखिरी दिन ही इन सभी लोगों को नामांकन भरना क्यों याद आया. आम आदमी पार्टी को इसमें बीजेपी की साजिश दिख रही है. क्या है दिल्ली पॉलिटिकल ड्रामा और किस तरह केजरीवाल ने इंदिरा गांधी और मोदी स्टाइल में Twenty-Twenty की राजनीति शुरू कर दी है.