Tajinder Bagga के खिलाफ Arrest Warrant जारी, Mohali Court ने जारी किया Warrant
ABP News Bureau | 07 May 2022 11:18 PM (IST)

बीजेपी के नेता तेजिंदर सिंह बग्गा के खिलाफ मोहाली की अदालत ने वारंट जारी किया है. मोहाली कोर्ट की तरफ से जारी वारंट में कहा गया है कि बग्गा को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाए. पुलिस को कोर्ट की तरफ से ये आदेश दिया गया है. मोहाली कोर्ट से अरेस्ट वारंट के बाद तेजेन्द्र पाल सिंह बग्गा अपने आवास से अपने वकील से राय लेने निकले. बग्गा के पिता ने कहा कि बग्गा फरार नहीं हुए हैं, बल्कि वकील से राय लेने गए हैं.