PM MODI के Jammu दौरे से ठीक पहले Pakistan की आतंकी चाल पर Army ने फेरा पानी
ABP News Bureau | 22 Apr 2022 08:31 PM (IST)

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद पहली बार प्रधानमंत्री मोदी जम्मू कश्मीर के दौरे पर जा रहे हैं। रविवार को मोदी जम्मू कश्मीर के सांबा में मौजूद होंगे.. और चौंकाने वाली बात ये है कि जिस जगह मोदी का कार्यक्रम होना है उससे 15 किलोमीटर दूर जम्मू के सुजवां में आतंकियों के साथ मुठभेड़ हुई है। पाकिस्तान से आए ये दहशतगर्द पीएम मोदी के दौरे से पहले बहुत बड़ी आतंकी साजिश की फिराक में थे। सुरक्षाबलों ने सुसाइड बेल्ट पहने दोनों आतंकवादियों को मौत के घाट उतार दिया है। घटना चौंकाने वाली जरूर है लेकिन चिंता पैदा करने वाली नहीं क्योंकि हमारे देश के जवान घाटी के चप्पे-चप्पे पर बेहद चौकन्ना होकर पहरा दे रहे हैं।