Philippines में सेना का विमान हुआ क्रैश, 85 लोग थे सवार
ABP News Bureau | 04 Jul 2021 11:50 AM (IST)

फिलीपींस में एक बड़ा विमान हादसा हो गया है. एएफपी ने सुरक्षा बलों के हवाले से बताया है कि दक्षिण फिलीपींस में लैंड करते समय एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में कम से कम 85 लोग सवार थे. जलते हुए विमान के मलबे से 40 लोगों को बचा लिया गया है. बचाव अभियान अभी जारी है.