LOC पर पाकिस्तानी आतंकियों की बड़ी घुसपैठ को सेना ने किया नाकाम
ABP News Bureau | 28 Sep 2021 08:44 AM (IST)

एलओसी पर पाकिस्तानी आतंकियों की बड़ी घुसपैठ को सेना ने नाकाम कर दिया है.भारतीय सेना को ये बड़ी कामयाबी मिली है.सुबह 11 बजे सेना प्रेस कॉन्फ्रेंस करके पूरी घटना की जानकारी देगी.फिलहाल यही जानकारी है कि सेना ने पाकिस्तानी आतंकियों की घुसपैठ की बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है.तालिबान के सत्ता में आने के बाद पीओके की तरफ से घुसपैठ की कोशिशें में तेजी आई है.