राज्यसभा में विपक्ष के हंगामे का मामला, अर्जुन मेघवाल ने कहा - कार्रवाई पर विचार कर रहे हैं
ABP News Bureau | 11 Aug 2021 10:54 AM (IST)

कल राज्यसभा में हंगामा करने वाले सांसदों पर कार्रवाई हो सकती है...संसदीय कार्य राज्यमंत्री अर्जुन मेघवाल ने कहा है कि हंगामे करने वाले सांसदों के ख़िलाफ़ कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है...कल भी विपक्ष के सांसदों ने राज्यसभा में ज़ोरदार हंगामा किया था और कांग्रेस सांसद प्रताप सिंह बाजवा ने तो मेज पर खड़े होकर रूल बुक फेंकी थी...