बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी क्या सरकारों को नहीं दिख रही? कौन लेगा बेबस जनता की सुध? | Special Report
ABP News Bureau | 07 Jan 2022 01:10 AM (IST)

देश में महंगाई बढ़ने की सबसे बड़ी वजह है पेट्रोल डीजल के दाम इजाफा होना. सरकार ने पहले कहा था कि पेट्रोल डीजल के दाम विदेश से आने वाले कच्चे तेल के दाम के साथ बढ़ते घटते रहेंगे. लेकिन हकीकत तो यही है कि कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर तो यहां दाम बढ़ जाते हैं लेकिन वहां जब दाम घटते हैं तो यहां घटाए नहीं जाते. महंगाई एक बड़ा मुद्दा है और दूसरा बड़ा मुद्दा है बेरोजगारी तो आज घंटी बजाओ में हम इन दोनों मुद्दों पर घंटी बजाएंगे.