Waqf Amendment Bill 2024: वक्फ में बदलाव...संसद में क्यों फैला तनाव ? | ABP News | Breaking
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 08 Aug 2024 06:55 PM (IST)
लगभग 3 घंटे की चर्चा के बाद वक्फ संशोधन बिल को सरकार ने ज्वाइंट कमेटी के पास भेजने का प्रस्ताव रखा...ऐसा करके सरकार ने बिल को लेकर मतभेदों को दूर करने के लिए व्यापक चर्चा का रास्ता खोल दिया है...लेकिन इसके साथ-साथ कम-से-कम दो सहयोगियों यानी तेलुगू देशम पार्टी और LJP की मांग भी मान ली है क्योंकि उन्होंने बिल को कमेटी के पास भेजने का सुझाव दिया था...यानी फिलहाल कुछ महीनों के लिए ये बिल अटक गया है...आज हुंकार में इस बिल को लेकर उन तमाम पहलुओं की चर्चा जो इसके पक्ष और विपक्ष में दिए जा रहे हैं. विपक्ष ने इसका विरोध किया. वहीं एनडीए में बीजेपी की सहयोगी जदयू ने इसका समर्थन किया है. इतना ही नहीं जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने इसका समर्थन करते हुए विपक्ष को फटकार भी लगाई.