'27 सालों से ये बिल लटका हुआ था...अब सरकार ने महिलाओं की चिंता की है' - Anupriya Patel
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 20 Sep 2023 11:31 AM (IST)

अनुप्रिया पटेल ने नई संसद के पहले दिन महिला आरक्षण बिल पेश होने को लेकर इसका समर्थन किया है. उनका कहना है कि 'पहले ही दिन संसद भवन में महिला के लिये सोचा गया. यह सरकार का सराहनीय काम है. महिला आरक्षण एक पुराना विषय था. सारे राजनीतिक दल इसके समर्थन में हैं. मुझे उम्मीद है की यह बिल आम सहमति से पारित हो जायेगा.