✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • इलेक्शन
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

चुनाव रिजल्ट 2026

पश्चिम बंगाल  (0/293)To Win - 147
00
TMC
00
BJP
00
LF+ISF
00
INC
00
OTH
असम  (0/126)To Win - 64
00
BJP+
00
CONG+
00
OTH
तमिलनाडु  (0/234)To Win - 118
00
DMK+
00
AIADMK+
00
TVK
00
OTH
केरलम  (0/140)To Win - 71
00
LEFT+
00
CONG+
00
OTH
पुदुचेरी  (0/33)To Win - 17
00
BJP+
00
CONG+
00
OTH
(Source: ECI/ABP News)

सनातन पर लांछन लगाने वाले भारत विरोधी - Baba Ramdev

ABP News Bureau  |  26 Jan 2023 03:11 PM (IST)
ABP News

Haridwar News: 74 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर योगगुरु बाबा रामदेव और उनके सहयोगी आचार्य बालकृष्ण ने पतंजलि योगपीठ हरिद्वार (Haridwar) में ध्वजारोहण किया. इस दौरान योगगुरु बाबा रामदेव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और देश में सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों के अपमान पर अपनी नाराजगी व्यक्त की. वहीं पाकिस्तान को लेकर कहा कि पाकिस्तान के चार टुकड़े अब जल्द ही होंगे.


योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि 74 वें गणतंत्र दिवस पर हम संकल्प लें कि देश को आर्थिक गुलामी,शिक्षा और चिकित्सा लूट और दरिद्रता से भारत को मुक्त कराना है और अपने सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाते हुए गुलामी की निशानी को मिटाना है. आज हमें भारत के उज्जवल भविष्य के लिए कटिबद्ध होना पड़ेगा, तो भारत पूरी दुनिया की शान बनेगा.


'चमत्कार के नाम पर लोगों को भ्रमित किया जा रहा'
सनातन परंपरा से जुड़े महापुरुषों को लेकर कई लोगों द्वारा विवादित बयान दिए जा रहे हैं. साथ ही चमत्कार और आडंबर के नाम पर भी लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इसको लेकर योग गुरु बाबा रामदेव का कहना है कि भारत भौतिक सत्य को सम्मान देता है. मगर उसमें पाखंड, ढोंग, आडंबर, अंधविश्वास को हमने धर्म और संस्कृति नहीं माना है, लेकिन यह सच है कि अगर भौतिक विज्ञान है तो एक अध्यात्मिक विज्ञान भी है. बाबा रामदेव का कहना है कि देश में सनातन परंपरा के धर्म शास्त्रों और महापुरुषों पर लांछन लगाया जा रहा है. यह सभी लोग भारत विरोधी है और अंतरराष्ट्रीय शक्तियों के इशारे पर इस कार्य को कर रहे हैं, जिससे भारत अपमानित हो. इनका पुरजोर विरोध देशवासियों को करना चाहिए.


भारत का पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान दिवालिया होने की कगार पर है, इसको लेकर बाबा रामदेव ने कहा कि बलूचिस्तान, पीओके, पंजाब, सिंध अब एक अलग राष्ट्र बनने वाला है. पाकिस्तान एक छोटा सा देश रह जाएगा. पीओके का भारत में विलय होगा, उसके बाद बलूचिस्तान खुद कहेगा हम भारत में मिलना चाहते हैं. बहुत जल्द पाकिस्तान के चार टुकड़े होगे और पाक अधिकृत कश्मीर का भी भारत में विलय होगा. पंजाब सिंध और बलूचिस्तान का भी भारत में विलय होगा, भारत महाशक्ति बनेगा.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • सनातन पर लांछन लगाने वाले भारत विरोधी - Baba Ramdev

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.