China की एक और वैक्सीन को मिली WHO की मंजूरी
ABP News Bureau | 02 Jun 2021 10:13 AM (IST)
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को सिनोवैक-कोरोनावैक की ओर से निर्मित कोविड-19 वैक्सीन को आपातकालीन उपयोग के लिए मंजूरी प्रदान कर दी है. कंपनी की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि यह वैक्सीन सुरक्षा, प्रभावकारिता और विनिर्माण के लिए अंतरराष्ट्रीय मानकों को पूरा करती है. वैक्सीन का निर्माण बीजिंग स्थित दवा कंपनी सिनोवैक ने किया है.