Kashmir के Awantipora में आंतकियों ने घर में घुसकर की फायरिंग, SPO मौके पर शहीद
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 10:56 AM (IST)

जम्मू कश्मीर में आतंकियों की एक और नापाक हरकत सामने आई है. अवंतीपोरा में आतंकियों ने बेहद कायराना हरकत को अंजाम देते हुए आधी रात को जम्मू कश्मीर पुलिस के एसपीओ फैयाज अहमद के घर में घुसकर गोलीबारी कर दी. इस हमले में फैयाज अहमद शहीद हो गए. वहीं उनकी पत्नी और बेटी ने भी इलाज के दौरान दम तौड़ दिया है.