Arpita के एक और ठिकाने से बड़ी मात्रा में रकम जब्त, गिनने के लिए बैंक अधिकारियों को बुलाया गया
ABP News Bureau | 27 Jul 2022 08:15 PM (IST)

पश्चिम बंगाल में स्कूल भर्ती घोटाले के मामले में केंद्रीय एजेंसी ईडी का एक्शन जारी है. आज ही प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों ने मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के कोलकाता के बेलघरिया स्थित फ्लैट पर छापेमारी की. इस दौरान बड़ी मात्रा में कैश की बरामदगी की गई है. नोटों को गिनने के लिए पांच बैंक अधिकारियों को बुलाया गया है. साथ ही कैश गिनने की मशीनें भी मंगाई गई. कितने रुपये मिले हैं, इस बात का खुलासा अभी नहीं किया गया है. सूत्रों के मुताबिक, प्रॉपर्टी के दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं.