'Rahul-Priyanka चलते फिरते पेट्रोल बम, कांग्रेस देश में आग लगाना चाहती है'- Anil Vij
ABP News Bureau | 25 Dec 2019 02:48 PM (IST)

देशभर में CAA लागू होने के बाद से सियासी बयानबाजी बदस्तूर जारी है. इसी कड़ी में आज हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर बड़ा हमला बोला है. विज ने जनता को राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से सावधान रहने की चेतावनी देते हुए राहुल गांधी-प्रियंका गांधी को चलता फिरता पेट्रोल बम करार दिया है. विज ने कहा कि ये जहां भी जाते हैं वहां आग लगाने का और नुकसान करने का काम करते हैं. ऐसे में जनता को इनसे सावधान रहने की सख्त जरूरत है.