आज ED के सामने पेश नहीं होंगे Anil Deshmukh
ABP News Bureau | 26 Jun 2021 12:46 PM (IST)
महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. 100 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अनिल देशमुख को समन भेजा है. देशमुख को सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था. लेकिन देशमुख आज ईडी के सामने पेश नहीं हो सकते. उनके वकील ईडी दफ्तर पहुंचे और उन्होंने कहा कि अनिल देशमुख किसी और दिन पेश होना चाहते हैं. बीती रात ही देशमुख के दो सहायकों को ईडी ने गिरफ्तार किया है.