Vaccine किल्लत के लिए देश की आबादी पर ठिकरा फोड़ रहे BJP प्रवक्ता को एंकर ने सुनाई खरी-खरी
ABP News Bureau | 08 May 2021 09:52 PM (IST)

कोरोना ने भारत को पूरी तरह जकड़ रखा है. हर दिन 4 लाख से ज्यादा मामले आ रहे हैं. कुछ राज्यों ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है. इस वायरस के प्रकोप को रोकने के लिए वैक्सीनेशन ही आखिरी सहारा दिख रहा है. लेकिन दिक्कत ये है कि देश में वैक्सीन की किल्लत है. सरकार भले ही कह रही हो कि वैक्सीन की कमी नहीं है, लेकिन धरातल पर ये कमी साफ-साफ दिख रही है. ऐसे में बड़ा सवाल उठता है कि टीका उत्सव मनाने वाले देश में वैक्सीन की किल्लत कब खत्म होगी?