NCB दफ्तर के लिए निकलीं Ananya Pandey, Aryan Khan के साथ चैट को लेकर होगी पूछताछ
ABP News Bureau | 22 Oct 2021 02:10 PM (IST)

मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की कार्रवाई जारी है. अनन्या को एनसीबी ने समन किया है और 11 बजे तक पेश होना था लेकिन वह अपने घर से करीब डेढ़ बजे निकलीं हैं. क्रूज ड्रग्स केस में चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे को आर्यन खान के साथ चैट के आधार पर समन किया गया है.