मानसून की 'मनमर्जी' का विश्लेषण । Cloudburst
ABP News Bureau | 11 Aug 2022 10:47 PM (IST)

मास्टर स्ट्रोक में अब बादलों के बार बार फटने और उनसे होने वाली तबाही के बारे में बात करेंगे। इस साल जुलाई-अगस्त के महीने में ही अबतक बादल फटने की कई घटनाएं हो चुकी हैं। अब फिर हिमाचल प्रदेश के कुल्लू से बादल फटने की खबर आई है। कुल्लू में बादल फटा है, उत्तराखंड में भारी बारिश हो रही है। नदियां, बरसाती नाले उफन रहे हैं और जान पर आफत बन रहे हैं। बादलों का फटना अब आए दिन की घटना बन गया है। इससे बर्बादी भयानक बर्बादी हो रही है। इस रिपोर्ट में हमने ये विश्लेषण किया है कि बीते कुछ साल में बादल फटने की घटनाएं क्यों बढ़ गई हैं? इसके पीछे क्या-क्या वजहें हैं?