गरबा विवाद पर अमृता फडणीस का बयान
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Sep 2026 02:58 PM (IST)

गरबा विवाद के बीच अमृता फडणवीस के बयान ने सियासी बहस को और तेज कर दिया है। उन्होंने कहा कि अगर कोई मुस्लिम व्यक्ति गरबा देखने या उसका आनंद लेने आता है, तो इसमें कुछ भी गलत नहीं है। उनका कहना है कि त्योहार और उत्सव सभी को साथ लेकर चलने वाले होने चाहिए और किसी समुदाय के व्यक्ति को केवल धर्म के आधार पर रोकना उचित नहीं है। यह बयान ऐसे समय आया है, जब महाराष्ट्र में गरबा और डांडिया कार्यक्रमों में मुस्लिमों की एंट्री को लेकर विवाद चल रहा है। बीजेपी नेता नितेश राणे और VHP की मांगों के बीच अमृता फडणवीस का रुख चर्चा में है।