Amritsar Terror Module: पंजाब पुलिस का अमृतसर में आतंकवाद के खिलाफ बड़ा एक्शन, 3 आतंकी गिरफ्तार
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Feb 2025 10:57 AM (IST)
पंजाब पुलिस ने अमृतसर में एक बड़े आतंकी मॉड्यूल का पर्दाफाश किया है. मुठभेड़ में तीन आतंकियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो के पांव में गोली लगी है. आतंकियों के पास से AK-47 राइफल और ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है. ये आतंकी विदेश में बैठे अपने आकाओं के इशारे पर काम कर रहे थे और 3 फरवरी को अमृतसर में हुए धमाके में शामिल थे. गिरफ्तार आतंकियों के नाम लवप्रीत, करणदीप और बूटा सिंह हैं, जो अमृतसर ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं.