✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Amravati Central Jail Blast: अमरावती सेंट्रल जेल में जोरदार धमाका, मौके पर पहुंचा Bomb Squad

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  07 Jul 2024 09:51 AM (IST)
ABP News

Maharashtra News: महाराष्ट्र के अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर शनिवार (6 जुलाई) की रात लगभग 8:30 बजे जोरदार धमाके हुए. हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हादसे की जानकारी मिलते ही अमरावती सीपी-डीसीपी और बम निरोधक दस्ते के साथ पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. बताया जा रहा है कि बैरक नंबर छह और सात के बाहर देसी बम से यह धमाके हुए. इस घटना के बाद जेल परिसर में हड़कंप मच गया. घटना की सूचना मिलते ही जेल के अधिकारियों और अमरावती के पुलिस आयुक्त और डीसीपी सहित बम निरोधक दस्ता घटनास्थल पर पहुंचे. जांच में जुटी फॉरेंसिक टीम घटना की जांच के लिए फौरन ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया. अमरावती के पुलिस आयुक्त नवीन चंद्र रेड्डी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि किसी बॉल के माध्यम से पटाखा या बम पड़ोस के हाईवे की पुलिया के ऊपर से फेंका गया है. फेंकने वाला शख्स कौन है और इसके पीछे का कारण क्या है. इसकी फिलहाल जांच जारी है. पुलिस आयुक्त नवीनचंद्र रेड्डी ने बताया कि पहले जिस तरह गेंद में गांजा पाया जाता था. इसी तरह जिला जेल में प्लास्टिक की गेंद के आकार की बम जैसी वस्तु मिलने की खबर है. उन्होंने यह भी बताया कि जेल के अंदर प्लास्टिक की गेंद में दो पटाखे जैसी वस्तुएं फेंकी गई थीं. एक पटाखा देर रात फूटा था. पुलिस फिलहाल इस बात की जांच करने में जुटी है कि अमरावती सेंट्रल जेल के अंदर बम जैसी वस्तु फेंकने के पीछे आखिर क्या वजह है. इसके लिए पुलिस अधिकारी भी जांच में जुट गए हैं. पुलिस का कहना है कि विस्फोटक के लिए किस चीज का इस्तेमाल किया गया, यह जानने के लिए फॉरेंसिक टीम भी जांच कर रही है. अब जांच के बाद ही तय हो पाएगा कि विस्फोटक फेंकने वाले ने किस मटेरियल का इस्तेमाल किया है. यह भी पढ़ें: महाराष्ट्र चुनाव में के टिकट के लिए कांग्रेस ने मांगे आवेदन, जानें उम्मीदवारों को देनी होगी कितनी रकम?

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Amravati Central Jail Blast: अमरावती सेंट्रल जेल में जोरदार धमाका, मौके पर पहुंचा Bomb Squad

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand2 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.