Jodhpur से Amit Shah की दो टूक, 'CAA 1 इंच वापस नहीं होगा, जितना भ्रम फैलाना है फैलाए' | Punchnama
ABP News Bureau | 03 Jan 2020 07:24 PM (IST)

जोधपुर में जब गृहमंत्री अमित शाह पाकिस्तान से आए शरणार्थियों के बीच पहुंचे तो उनकी खुशी का ठिकाना ना रहा. सभी शरणार्थियों ने नागरिकता संशोधन कानून के लिए अमित शाह को धन्यवाद दिया. साथ ही उन्हें भेंट देकर उनका सम्मान किया. जोधपुर में आज अमित शाह ने नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में रैली की थी, और फिर वो शरणार्थी हिंदुओं से मिलने पहुंचे. गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात के बाद इन शरणार्थियों ने जल्द भारत की नागरिकता मिलने की उम्मीद जताई है. राजस्थान के जोधपुर में सीएए के समर्थन में हुई रैली में अमित शाह ने कुछ इस तरह से कांग्रेस और विरोधी पार्टियों को आड़े हाथ लिया. और इन पार्टियों पर लोगों के बीच भ्रम फैलाने का आरोप लगाया.