'भारत माता के खिलाफ देश में नारे लगे तो जेल की सलाखों में डाल दूंगा'- Amit Shah | top 20
ABP News Bureau | 21 Jan 2020 09:57 PM (IST)

गृहमंत्री अमित शाह ने कहा- भारत माता के खिलाफ देश में नारे लगे तो जेल की सलाखों में डाल दूंगा. लखनऊ की जनसभा में गृहमंत्री अमित शाह बोले- सीएए के खिलाफ राहुल, ममता, अखिलेश, मायावती की ब्रिगेड कांव कांव कांव कर रही है. लखनऊ में अमित शाह की रैली का विरोध में कुछ लोगों ने काली पतंग उड़ाने की कोशिश की. पुलिस ने हिरासत में लिया. अयोध्या पहुंचे केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान. कहा- नागरिकता कानून के खिलाफ केरल की लेफ्ट सरकार का प्रस्ताव गलत है.