Amit Shah बोले- हिंदी और स्थानीय भाषाओं का कोई विवाद नहीं, स्वभाषा को आगे बढ़ाएं
ABP News Bureau | 13 Nov 2021 12:37 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज उत्तर प्रदेश के वाराणसी में अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का शुभारम्भ किया. इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि देश में हिंदी और स्थानीय भाषाओं का कोई विवाद नहीं है. ये हिंदी प्रेमियों के लिए संकल्प का साल है, इसलिए स्वभाषा को आगे बढ़ाएं.