Uttarakhand Elections 2022: Amit Shah बोले - फिर से पूर्ण बहुमत के साथ बनेगी BJP की सरकार
ABP News Bureau | 30 Oct 2021 02:17 PM (IST)

उत्तराखंड में बीजेपी ने अपने चुनावी अभियान का बिगुल बजा दिया है. आज उत्तराखंड के दौरे पर गए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देहरादून में रैली कर प्रदेश में पार्टी के चुनावी अभियान की शुरूआत कर दी है. रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा है कि इस बार भी राज्य में बीजेपी की पूर्ण बहुमत के साथ सरकार बनेगी.