Amit Shah का 'Mission UP', CM Yogi के बारे में ये बोले शाह
ABP News Bureau | 01 Aug 2021 02:35 PM (IST)

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं. यूपी के दो दिवसीय दौरे पर आए अमित शाह ने राज्य में आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आने के बाद सक्रिय होने वाले नेताओं की सबसे ज्यादा संख्या उत्तर प्रदेश में है. पूर्ववर्ती सरकारों से तुलना करते हुए उन्होंने कहा कि आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी टीम ने दंगाग्रस्त उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था का राज स्थापित किया है.