पश्चिमी यूपी जीतने के लिए मैदान में खुद उतरे Amit Shah, सहारनपुर से भरी हुंकार | UP Election
ABP News Bureau | 02 Dec 2021 08:35 PM (IST)

यूपी का किला जीतने के लिए सबसे ज्यादा जोर पश्चिमी यूपी में लगाया जा रहा है. पश्चिमी यूपी राज्य का सबसे बड़ा रीजन है और लोकसभा से लेकर विधानसभा चुनाव तक जब-जब बीजेपी ने जीत का झंडा फहराया है उसमें पश्चिमी यूपी ने अहम भूमिका निभाई है. लेकिन किसान आंदोलन के बाद तस्वीर बदल गई है. पश्चिमी यूपी बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है और इस चुनौती को हल करने के लिए बीजेपी के राजनीतिक चाणक्य कहे जाने वाले अमित शाह मैदान में उतरे हैं.. सवाल ये कि क्या बीजेपी के चाणक्य लगा पाएंगे यूपी में जीत का चौका ?