'Citizenship Amendment Bill ने किसी मुस्लिम का हक नहीं छीना'- Amit Shah
ABP News Bureau | 09 Dec 2019 02:09 PM (IST)

नागरिकता संशोधन बिल को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि जो बिल मैं लेकर आया हूं, वो धार्मिक रूप से प्रताड़ित अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने का है. इस बिल में मुसलमानों के अधिकार नहीं छीने गए हैं. इसके साथ ही नागरिकता संशोधन बिल पर चर्चा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह का कांग्रेस पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 1947 में कांग्रेस धर्म के आधार पर विभाजन न कराती तो इस बिल की जरूरत नहीं पड़ती.