गृहमंत्री Amit Shah का Congress पर बड़ा हमला, कांग्रेस के प्रदर्शन को राम मंदिर से जोड़ा
ABP News Bureau | 05 Aug 2022 08:50 PM (IST)

कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी को लेकर आज विरोध प्रदर्शन किया था. जिसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया था. इस मामले पर गृह मंत्री अमित शाह की प्रतिक्रिया सामने आई है. उन्होंने कहा कि मैं मानता हूं कि जिम्मेदार पार्टी होने के नाते कानून का पालन करना चाहिए. हर रोज ये लोग प्रदर्शन कर रहे हैं.