Jagdeep Dhankhar Mimicry मामले पर Rahul Gandhi पर गुस्सा हुए Amit Shah
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 22 Dec 2023 07:47 PM (IST)

मिमिक्री विवाद पर गृह मंत्री अमित शाह ने विपक्ष को घेरा है. गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में कहा है कि जब विपक्षी दल उप राष्ट्रपति की मिमिक्री कर रहे थे तब राहुल गांधी उस का वीडियो बना रहे थे ये दुर्भाग्य की बात है. जो हमें उपदेश देते हैं उन्हें मैं कहता हूं की आपने संविधान की परंपराओं पर आघात किया है और देश की जनता ये सब देख रही है. बीजेपी ने कभी देश के संवैधानिक पदों और उन पर बैठे लोगों का इस तरह मजाक नहीं उड़ाया है.