Nawab Malik पर BJP नेता Amit Malviya का निशाना, कहा - दामाद की गिरफ्तारी की वजह से नवाब मलिक नाराज
ABP News Bureau | 27 Oct 2021 12:29 PM (IST)

महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक लगातार एनसीबी के अधिकारी समीर वानखेडे पर आरोपों की बौछार कर रहे हैं, अब बीजेपी ने नवाब मलिक पर पलटवार किया है, बीजेपी नेता अमित मालवीय का कहना है कि ड्रग्स केस में दामाद की गिरफ्तारी की वजह से नवाब मलिक समीर वानखेडे को निशाना बना रहे हैं और अपने निजी झगड़े में मंत्री के पद का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं.