कोरोना की मार के बीच कौन-कौन बन रहे हैं मददगार, किसी ने वेंटीलेटर दिए तो किसी ने ऑक्सीजन
ABP News Bureau | 27 Apr 2021 11:27 AM (IST)

कोरोना का संक्रमण देश में तेजी से फैल रहा है और ऐसे में मदद को कई हाथ भी आगे आये हैं. आज छत्तीसगढ़ से 4 ऑक्सीजन टैंकर ले कर ऑक्सीजन एक्सप्रेस दिल्ली पहुंची. वहीं बोकारो स्टील प्लांट से भी ऑक्सीजन कंटेनर्स लेकर ट्रेन रवाना हो चुकी है. इन सब के बीच ब्रिटेन से भी 100 वेंटीलेटर भारत पहुंचे.