अमेरिका ने अफगानिस्तान में फंसे 150 भारतीयों को दोहा भेजा, जल्द आएंगे दिल्ली
ABP News Bureau | 19 Aug 2021 02:44 PM (IST)

काबुल में फंसे 150 भारतीय दोहा के रास्ते भारत आ रहे हैं. सूत्रों के हवाले से खबर है कि अमेरिकी सेना ने काबुल एयरपोर्ट से कतर एयरवेज के जरिए सभी भारतीयों को दोहा भेज दिया है. संभव है कि इन भारतीयों को देश लाने के लिए वायुसेना का विमान दिल्ली से जल्दी ही दोहा के लिए रवाना होगा.