ईरान को घेरने अमेरिका का नया प्लान! मिडिल ईस्ट में बढ़ेगी सेना
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 26 Mar 2026 09:23 PM (IST)

ईरान को लेकर आई ताजा खुफिया रिपोर्ट्स में बड़ा दावा किया गया है। पश्चिमी देशों की इंटेलिजेंस रिपोर्ट्स के मुताबिक, रूस और ईरान के बीच ड्रोन डील की खबर सामने आई है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रूस दवा और भोजन जैसी जरूरी सप्लाई के साथ ड्रोन भी भेज सकता है। इस खुलासे ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हलचल तेज कर दी है और पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ा दी है।