America On Corona In China: चीन में बढ़ते कोरोना पर अमेरिका का बहुत बड़ा बयान
ABP News Bureau | 21 Dec 2022 12:44 PM (IST)

चीन में बढ़ते कोरोना केस को लेकर अमेरिका ने चेतावनी जारी की है. अमेरिका ने चिंता जताई है कि वायरस नया रूप ले सकता है. अमेरिका के स्टेट डिपार्टमेंट के प्रवक्ता नेड प्राइस ने कहा है कि वायरस कभी भी भयानक रूप से फैल सकता है. उन्होंने कहा कि चीन के शहर कोरोना की भयानक लहर के गवाह रहे हैं और चीन की सरकार बढ़ते मामलों को छिपा रही है.