Bihar News: CM साहब के काफिले के लिए 1 घंटे तक रोकी गई एबुंलेंस, जिंदगी-मौत से जूझता रहा बच्चा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 30 Sep 2023 09:00 AM (IST)
राजधानी पटना में पुलिस की अमानवीय चेहरा का एक बार देखने को मिला है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के काफिले को जाने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को जिंदगी और मौत से जूझ रहे मासूम के एंबुलेंस को करीब एक घंटे तक रोक दी. मासूम एंबुलेंस में काफी देर तक बेहोश रहा और उसकी मां रोती रही. मामला राजधानी पटना से सटे फतुहा थाना क्षेत्र स्थित आरओबी के पास का है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज नालंदा के इथनॉल फैक्ट्री का उद्घाटन कर वापस पटना लौट रहे थे. इसी दौरान का यह मामला है.