✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा

Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन को पहला जत्था रवाना, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

एबीपी न्यूज़ डेस्क   |  02 Jul 2025 10:58 AM (IST)

अमरनाथ यात्रा के लिए जम्मू से पहला जत्था रवाना हो गया है। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने जम्मू में बेस कैंप से पहले जत्थे को शुभकामनाओं के साथ रवाना किया। इस बार अमरनाथ यात्रा करीब 38 दिन चलेगी। पवित्र यात्रा के लिए पहले जत्थे को जम्मू बेस कैंप से रवाना किया गया। जम्मू से लेकर पवित्र अमरनाथ गुफा तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच 146 वाहनों में तीर्थ यात्रियों का यह पहला जत्था पवित्र गुफा में बाबा बर्फानी के दर्शन और पूजन के लिए निकला है। इस बार की यात्रा इसलिए भी अहम है क्योंकि कुछ महीने पहले ही 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकवादी हमला हुआ था। इस हमले के बाद सुरक्षा के इंतजाम हर बार से ज्यादा किए गए हैं। जमीन से लेकर आसमान तक इस पूरी अमरनाथ यात्रा के रूट पर नजर रखी जा रही है। श्रद्धालुओं में गजब का उत्साह है और वे "हर हर महादेव बम बम भोले" का उदघोष करते हुए आगे बढ़ रहे हैं। श्रद्धालुओं का कहना है कि "इस बार आतंक पर जो है वो आस्था भारी है"। सुरक्षा के लिए जम्मू-कश्मीर पुलिस, अर्धसैनिक बल और सेना को लगाया गया है। सीसीटीवी कैमरे, फेशियल रिकग्निशन और ड्रोन जैसी तकनीकें सुरक्षा के मद्देनजर इस्तेमाल की जा रही हैं। जम्मू में अमरनाथ यात्रियों के बेस स्टेशन को नो फ्लाइंग जोन घोषित किया गया है और बेस स्टेशन के आसपास करीब 200 कैमरे लगाए गए हैं।
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Amarnath Yatra 2025: बाबा बर्फानी के दर्शन को पहला जत्था रवाना, सुरक्षा के किए गए कड़े इंतजाम

TRENDING VIDEOS

Breaking News : Lucknow में अरशद नाम के युवक ने अपनी मां समेत 4 बहनों की हत्या की1 Year ago

Sambhal News : जुमे की नमाज से पहले छावनी बना संभल...चप्पे-चप्पे पर नजर | Breaking News1 Year ago

Badrinath Dham Kapaat: आज से खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, दर्शन के लिए उमड़े श्रद्धालु | Uttarakhand1 Year ago

UP Politics: लोकसभा चुनाव में सपा-कांग्रेस का यूपी में क्या होगा, मंत्री Narendra Kashyap ने बताया2 Year ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.