Allu Arjun Arrested: हैदराबाद भगदड़ केस में गिरफ्तारी केस में अल्लू अर्जुन ने उठाया बड़ा कदम
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 13 Dec 2024 02:23 PM (IST)
अल्लू अर्जुन को हैदराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान हुई भगदड़ के मामले में हुई है, जिसमें एक 35 वर्षीय महिला की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे। घटना 4 दिसंबर को हुई थी, जब फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान अचानक भगदड़ मच गई। पुलिस ने इस मामले में अभिनेता अल्लू अर्जुन और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की है। तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें थिएटर मालिक भी शामिल है। पुलिस का कहना है कि भगदड़ की स्थिति को नियंत्रित करने में असावधानी बरती गई, जिससे यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और अन्य दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।