Azam Khan के विधायक बेटे Abdullah का इलाहाबाद हाई कोर्ट ने रद्द किया निर्वाचन
shubhamsc | 16 Dec 2019 12:28 PM (IST)
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने सांसद आज़म खान के बेटे और रामपुर की स्वार सीट से विधायक अब्दुल्ला आज़म का निर्वाचन रद्द किया है. चुनाव के वक्त न्यूनतम निर्धारित 25 साल की उम्र नहीं होने की वजह से रद्द किया निर्वाचन. हाईकोर्ट के फैसले के बाद अब्दुल्ला आज़म विधायक नहीं रहेंगे. बीएसपी उम्मीदवार रहे नवाब काज़िम अली ने दाखिल की थी याचिका. अर्जी में अब्दुल्ला पर फर्ज़ी डाक्यूमेंट्स लगाकर चुनाव लड़ने का था आरोप.