Parliament Security Breach: 9 महीने पहले रची थी पूरी साजिश, 10 दिसंबर को दिल्ली पहुंचे थे सभी आरोपी
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 14 Dec 2023 12:48 PM (IST)

हाई सिक्योरिटी वाले संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर कई तरह के सवाल उठ रहे हैं. इस बीच न्यूज एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि इस पूरी घटना में छह लोग शामिल थे, इनमें से पांच लोगों को पकड़ लिया गया है और एक की तलाश जारी है.
सूत्रों ने बताया कि सभी छह आरोपी एक दूसरे को जानते थे और गुरुग्राम के सेक्टर 7 की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक साथ रुके थे. पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तार लोगों के पास से कोई मोबाइल फोन बरामद नहीं हुआ, पूछताछ जारी है. दिल्ली पुलिस पकड़े आरोपियों के मोबाइल फोन की तलाश कर रही है.