कर्नाटक के अयोग्य विधायक बीजेपी में होंगे शामिल
ABP News Bureau | 13 Nov 2019 07:03 PM (IST)

कर्नाटक में अयोग्य ठहराए गए विधायकों को लेकर बड़ी ख़बर है...अयोग्य ठहराए गए सभी 17 विधायक कल बीजेपी में शामिल होंगे...कर्नाटक के सीएम बी एस येदुरप्पा ने ये एलान किया है...आज सुबह सुप्रीम कोर्ट ने कर्नाटक स्पीकर के उस फ़ैसले को सही ठहराया था जिसमें उन्हें अयोग्य ठहराया गया था लेकिन उन्हें चुनाव लड़ने के लिए योग्य करार दिया था.