Akhilesh Yadav लगवाएंगे 'सरकार' वाला टीका | India Chahta Hai
ABP News Bureau | 08 Jun 2021 09:03 PM (IST)

देश में ईजाद वैक्सीन वैसे तो कोरोना से बचाव की है. लेकिन जिस तरह से उसे लेकर सियासत हो रही है उससे तो यही लगता है कि यह सियासत की भी वैक्सीन हो गई है. पहले अखिलेश यादव ने इसे बीजेपी की वैक्सीन बताते हुए लगवाने से इनकार किया था, तो वहीं सोमवार को अखिलेश यादव के पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने वैक्सीन लगवाई.