Kashi Vishwanath Corridor को लेकर Akhilesh Yadav का बड़ा दावा
ABP News Bureau | 13 Dec 2021 08:32 AM (IST)

काशी ही नहीं देशभर के शिवभक्तों के लिए आज का दिन बेहद खास है. काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का उदघाटन होने जा रहा है. पीएम मोदी काशी को बड़ी सौगात देने वाले हैं. जाहिर है यूपी चुनाव में बीजेपी को इसका फायदा भी मिलेगा लेकिन उससे पहले ही कॉरिडोर के लिए क्रेडिट लेने का काम भी शुरू हो गया है. इस काम में अखिलेश यादव भी जुट गए हैं. अखिलेश ने एक बार फिर विकास के किसी प्रोजेक्ट में अपनी सरकार के योगदान का जिक्र किया.