UP में संविधान को कुचलने की कोशिश, दोषियों को समन नहीं गुलदस्ता दे रही सरकार - Akhilesh Yadav
ABP News Bureau | 09 Oct 2021 01:19 PM (IST)

लखीमपुर में हुई हिंसा की घटना को लेकर पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर सीधा हमला बोला. अखिलेश यादव ने कहा कि लोकतंत्र में भरोसा करने वालों और जिसने भी उस घटना का वीडियो देखा. हर किसी ने इस घटना की निंदा की है. अखिलेश ने कहा कि पहले किसानों को कुचला गया और फिर कानून को कुचला गया. अब सरकार संविधान को भी कुचलने की कोशिश कर रही है.