BJP अगर सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी- Akhilesh Yadav | UP Election
ABP News Bureau | 29 Oct 2021 02:18 PM (IST)

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने जहां लखनऊ (Lucknow) में बीजेपी के सदस्यता अभियान की शुरुआत की वहीं समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कांग्रेस और बीएसपी के नेताओं को पार्टी में शामिल करते हुए बीजेपी पर निशाना साधा. अखिलेश ने कहा कि बीजेपी में मनभेद ही नहीं बल्कि मठभेद भी है. अखिलेश ने ये भी कहा कि बीजेपी सभी विधायकों के टिकट काट लेगी तो भी जीत नहीं पाएगी. अखिलेश ने सवाल पूछा कि योगी सरकार ने साढ़े चार साल लोगों को कौन सा टेबलेट बांटा. उन्होंने कहा कि आज किसान बीजेपी का सफाया चाहता है.