विजय यात्रा के दौरान अखिलेश यादव ने बड़ा दावा किया है
ABP News Bureau | 18 Nov 2021 08:28 AM (IST)

अखिलेश की विजय यात्रा लखनऊ पर खत्म हो गई। रात 4 बजे के करीब विजय यात्रा लखनऊ पहुंची। कल यही रथयात्रा गाजीपुर से शुरू हुई थी जो पूर्वांचल एक्सप्रेस पर दौड़ती हुई और कई जिलों से होती हुई लखनऊ पहुंची है। अखिलेश ने दावा किया कि इस बार समाजवादी पार्टी को लखनऊ की सत्ता तक पहुंचने से कोई रोक नहीं सकता।