Manish Gupta Case में Akhilesh Yadav ने किया सनसनीखेज दावा
ABP News Bureau | 01 Oct 2021 10:54 AM (IST)

गोरखपुर हत्याकांड को लेकर अखिलेश यादव ने यूपी सरकार पर निशाना साधा है. अखिलेश यादव ने ट्वीट कर कहा है कि मनीष गुप्ता हत्याकांड में पुलिसवालों की गिरफ्तारी न होना ये दर्शाता है कि वो फरार नहीं हुए हैं उन्हें फरार कराया गया है. दरअसल, कोई आरोपियों को नहीं बल्कि खुद को बचा रहा है. क्योंकि इसके तार 'वसूली-तंत्र' से जुड़े होने की पूरी आशंका है... जीरो टॉलरेंस भी बीजेपी का जुमला है.