Ayodhya दुष्कर्म मामले में Akhilesh Yadav ने DNA Test को लेकर फिर दिया ये बड़ा बयान | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Aug 2024 01:13 PM (IST)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से बीजेपी के एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुलाकात की. उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का आग्रह किया. प्रतिनिधिमंडल में भाजपा के राज्यसभा सदस्य बाबूराम निषाद, राज्यसभा सदस्य संगीता बलवंत बिंद और राज्य के पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) नरेंद्र कश्यप शामिल थे. बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना के संबंध में परिवार से विस्तृत जानकारी भी जुटाई. अब इस विस्तृत जानकारी के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट शीर्ष संगठन को सौंप दी गई है.इसके बाद रिपोर्ट में स्थानीय पुलिस की भूमिका पर भी सवाल खड़े किए गए हैं.