2017 में गंवाया 'किला' वापस ले पाएंगे Akhilesh Yadav ?
ABP News Bureau | 14 Feb 2022 10:21 PM (IST)

दूसरे दौर के मतदान का विश्लेषण के बाद अब जरूरी है तीसरे चरण की पिक्चर समझने की, यूपी में तीसरे चरण की लडा़ई में पूरी चुनावी तस्वीर ही बदलने वाली है, क्योंकि तीसरे चरण में जिन इलाकों में मतदान होना है, वहां के मुद्दे और समीकरण पहले दोनों चरण से बिल्कुल अलग है, पहले दोनों चरणों में जहां जाटलैंड की जंग थी, वहीं तीसरे दौर में यादवलैंड और बुंदेलखंड की लड़ाई होनी है...इसी दौर में अखिलेश भी किस्मत आजमा रहे हैं, 2017 में बीजेपी ने अखिलेश से उनका ये गढ़ छीन लिया था, इसलिए अखिलेश को अपना गंवाया किला वापस लेने की भी चुनौती है और बीजेपी को जीते हुआ किल बरकरार रखना है,. इसलिए चुनावी लड़ाई दूसरे चरण के मतदान से ही चरम पर पहुंच गई, पहले इस लड़ाई को देखिए...